ऐसे करे घर बैठे आसानी से फ्रूट फेशल

ऐसे करे घर बैठे आसानी से फ्रूट फेशल || Steps To Do Fruit Facial At Home

हमारी  त्वचा  को  रोज  बहुत  कुछ  सहना  पड़ता  है  जैसे  धूल  मिटटी  प्रदूषण  और  सूरज  की  नुक्सानदयाक  किरणे , ऐसे  हमारी  त्वचा  अपना  रंग , नेचुरल  निखार  और  चमक  खोने  लगती  है । कुछ  लोग  केमिकल्स  वाले  प्रोडक्ट  यूज   कर  लेते  है   उसे  भी  चेहरे  को  बहुत   नुकसान  पहुँचता   है । अपनी  इस  बिजी  लाइफ  में  आपको  इतना  समय  नहीं  मिल पता  की  आप  पार्लर  जाये  और  2 घंटे  फेसिअल  में  बिताये । इसलिए  आज  हम   आपको  ऐसा  फ्रूट  फेसिअल  बताने  जा  रहे  है  जिसे   आप  घर  में  मौजूद  चीजों  से  ही  फेसिअल  कर सकती  है । तो  आइए  जानते  है  कैसे  आप  घर में  ही  फ्रूट  फेसिअल  कर  सकती  है।  

स्टेप  1। क्लींजिंग 

फेसिअल  के  लिए  सबसे  पहला  स्टेप  होता  है   क्लींजिंग । हम  आपको  नेचुरल  फेसिअल  बता   रहे   है  इसलिए  क्लींजिंग  के  लिए  हम  कच्चे  दूध  का  इस्तेमाल  करेंगे । कच्चा  दूध  एक  प्राकृतिक  क्लीन्ज़र  के  रूप  में  काम  करता  है  ये  चेहरे  की  गंदगी  को  रोमछिद्रो  से  बाहर  निकलता   है   और  दूध  में  केमिकल्स  भी  नहीं  होते । अपने  चेहरे  को  गुनगुने  पानी  से  अच्छी   तरह  धो ले , उसके बाद  एक  कटोरी  में  कच्चा  दूध  ले  और  ऐसे  कॉटन  बॉल  के  मदद  से  अपने  चेहरे  पर  सर्कुलर  मोशन  में  लगाए । इससे   आपकी  त्वचा  साफ़  हो  जाएगी  और  चेहरा  चमकने  लगेगा । आप  रोजाना  अपना  चेहरा  धोने  के  लिए  साबुन  या  फेसवाश   की  जगह   कच्चे  दूध  का  इसी  तरह  से   इस्तेमाल  कर सकती  है । 

 

स्टेप  2: एक्सफोलिएटिंग 

फेसिअल  में  दूसरा  स्टेप  होता  है  एक्सफोलिएटिंग । मतलब  अपने  चेहरे  पर स्क्रब  करना ।

 स्क्रब  करने  से  आपके  चेहरे  की  मृत  त्वचा  निकल  जाती  है  और  रोमछिद्र  खुल  जाते  है । इसके  लिए 1 चम्मच  ओटमील  और  1 चम्मच  निम्बू  के   छिलको  का  पाउडर  ले  दोनों  को  मिलाये  और  पेस्ट  बनाने  के  लिए  उसमे  गुलाबजल  डाले  । आप  चाहे  तो   निम्बू  के  पाउडर  की  जगह  सूखे  निम्बू के  छिलके  इस्तेमाल  कर  सकती  है ।

हमने  बताई  हुए  चीज़े  अगर  आपके  पास  न  हो  तो  आप  निचे  दिए  गए  चीज़ो  को  मिलाकर  भी  स्क्रब  कर सकती  है 

दही   और  ओटमील  

ओटमील  और  दूध 

बेकिंग  सोडा  और  पानी 

 

स्टेप  3: लइटेनिंग 

तीसरा  स्टेप  होता    है  लइटेनिंग  ये त्वचा  की  रंगत  बढ़ाता   है  और  साथ  ही   त्वचा  में   चमक  भी लाता  है । इसके  लिए  हम  शहद  का  इस्तेमाल  करेंगे  क्यूकी  शहद  ब्लीच  की  तरह  काम   करता  है । थोड़ा सा  शहद  ले  अब  इसे    अपने  चेहरे  पर  हलके  हाथो से  रब  करे  और  10 मिनट  बाद  धो ले ।

 

स्टेप  4: ओपनिंग अप्प  पोर्स 

चौथा  स्टेप  होता  है   रोमछिद्रो  को  अच्छी  तरह  से  खोलना  ताकि  पूरी  गंदगी  बाहर  आ जाये । इसके  लिए  आपको  एक  पैन  में  पानी  गरम  करना  है  और  चेहरा  ढककर   भाप  लेना  है ।

 

स्टेप  5:अप्लाई  फेस  पैक 

अब  बारी  है  चेहरे  पर  फेस  पैक  लगाने  की । फेस  पैक  आपके  चेहरे  के   लिए  एक  नौरिश्मेंट  ड्रिंक  के  रूप   में  काम  करता  है ।फेस  पैक  लगाने  से  आपके  चेहरे  में  गोरा  निखार  आता  है  और  कालापन  कम  हो जाता  है । फैसपैक  सन   टेंन    को  भी  कम  करता  है । इसके  लिए  एक  पका  टमाटर  ले   उसे  अच्छी  तरीके से  मैश  कर  ले , मैश  करने  पर  उसमे  निम्बू  के   रस  की  कुछ  बुँदे  डाले  । इस  पेस्ट  को  20 से  30 मिनट्स  के  लिए  फ्रिज  में  रखे । बाहर  निकलने  पर  उसमे  1 टीस्पून  शहद   डाले  । अब  इस  पेस्ट  को  अपने  चेहरे  और  गले  में  लगा  ले ।15 मिनट  तक  लगा  रहने  दे  और  फिर  धो  ले 

आप  चाहे  तो  फेस  पैक  के  लिए   केले  का  इस्तेमाल  भी  कर सकती  है  एक  पका  केला  ले  उसमे  कुछ  बुँदे  निम्बू   का  रस  डाले   अच्छी  तरह  से  मिला  ले  और  फिर  इस  पेस्ट  को  चेहरे  पर   15 मिनट  के  लिए  लगाए 

 

स्टेप  6: नौरीश  एंड   मॉइस्चरीज़  

फेस  पैक  के   बाद  बारी  आती  है  अपनी  त्वचा  को   पोषण  और  नमी   देने  की । इसके  लिए  आपको  एक  काकड़ी ले  उसका  अच्छी  तरह  से  पेस्ट  बना ले । अब  इस  पेस्ट  को  अपने  चेहरे  और  गले  में  लगा  ले । दस  मिनट  तक  ऐसे  रहने  दे  और  फिर  गुनगुने  पानी  से  अच्छी  तरह  से  धो  ले । हलके  हाथो से  चेहरा  पोछ  ले ।

 

इस  तरह   बिना   पार्लर  जाये  आप  घर में  ही  दिए हुए  स्टेप्स   से  अपना  फेसिअल  कर  सकती  है । ऐसे  घर  बैठे  बिना  पैसो   के  आपका  फेसिअल  भी  होगा  साथ  ही   चेहरे  पर  नेचुरल  निखार  आएगा  और  चेहरा  चमकने  लगेगा , इसमें  कोई  भी  केमिकल  न  होने  के  कारण  त्वचा  खराब  नहीं  होगी  और  कोई  साइड  इफ़ेक्ट  भी  नहीं  होगा  ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *