अच्छी नींद पाने के घरेलू उपाय

नींद पूरी होना बहोत जरुरी होता है| अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपको चिड़चिड़ाहट होती है| और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगता है| इस समस्या से परेशांन लोग डॉक्टर के पास जाते है| और फिर डॉक्टर ने दी हुई दवा खा कर वो अपनी नींद पूरी करते है| लेकिन क्या आप जानते है, अनिंद्रा की समस्या को हम बिना किसी दवा से भी दूर कर सकते है| 

अनिंद्रा की समस्या दूर करने के लिए आप सोने से पहले सेब का मुरब्बा खाये यह गहरी नींद लेन में मदत करता है|

अनिंद्रा के मरीजों ने रात को सोते समय एक गिलास पानी में नींबू और थोड़ा शहद मिला कर पीना चाहिए इससे आपको अनिंद्रा की समस्या में रहत मिलेगी|

रात को सोते समय सिर में लौकी के तेल से मालिश करे| इससे आपकी थकन दूर हो जाती है| और नींद भी अच्छी आती है|

मेथी दाना अनिंद्रा के रोगियों के लिए बहोत फायदेमंद होता है| इसके लिए आप तकिये के निचे मेथी दाना रखे| और तकिये पर सर रख कर सोए| इससे आपको अच्छी नींद आएगी|

३० ग्राम अनार के ताजे पत्ते धोकर आधा लीटर पानी में उबाले इस पानी को तब तक उबालना है जब तक पानी आधा ना हो जाये| फिर इस पानी में आप दूध मिलाकर पिने से मानसिक और सारी थकन दूर हो जाती है| फिर आपको गहरी नींद आती है|

 

अनिंद्रा की परेशानी दूर करने के लिए आप दही में पीसी हुई काली मिर्च, सौंफ और चीनी मिलाकर पिए इससे आपकी अनिंद्रा की परेशानी दूर हो जाएगी|

 

सोने के वक़्त आप गर्म दूध पिए इससे आपको अच्छी नींद अति है| और अगर आप दूध में थोड़ासा शहद मिलाकर पिए तो ये आपके लिए और भी बेहतर हो जायेगा|

 

सोने से पहले आप गुनगुने पानी से नहाए| और फिर गर्म दूध पिए| ऐसा करनेसे आपकी दिनभर की थकन दूर हो जाती है और आपको अच्छी नींद आती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *