how to get rid of dry skin

रूखी त्वचा को सॉफ्ट और मुलायम बनाने के आसान और जबरदस्त ब्यूटी टिप्स

 

त्वचा रूखी, बेजान और कांतिहीन होकर अपनी रौनक खो देती है। इसका लक्षण त्वचा पर प्री-मेच्योर एजिंग शुरू हो जाना। सर्द हवाओं का असर त्वचा पर रूखेपन के रूप में दिखाई देता है, आप अपनी त्वचा को साबुन या फेसवॉश से साफ करती हैं वह उतनी ही रूखी होती जाती है, क्योंकि क्लींजिंग करने के बाद त्वचा की कुदरती नमी नष्ट हो जाती है। त्वचा पर इसका असर दिखाई देना शुरू हो जाता है। त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। 

 

दूध बनाएं सॉफ्ट

रूखी त्वचा की देखभाल के लिए दूध का प्रयोग भी किया जा सकता है। कॉटन की मदद से दूध को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और इसे सूखने दें 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इसके बाद चेहरे को नर्म तौलिए से थपकी देकर सुखाएं। आप चाहें तो नहाने के पानी में आधा कप दूध डाल सकती हैं। इससे त्वचा सॉफ्ट व स्मूथ बनेगी।

 

तिल का तेल

एक चम्मच तिल के तेल  में थोडी-सी क्रीम या दूध की मलाई मिलाकर अच्छी तरह फेंट लीजिए, फिर उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट हलका मसाज करने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लीजिए। चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए तेल भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आपका चेहरा नर्म, मुलायम और चमकदार हो जाएगा। आप चाहे तो ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

एलो  वेरा  और  अवोकेडो  फेस  मास्क 

अवोकेडो   कोप  पीस   कर  उसमे  एलो  वेरा  का  थोड़ा  सा  जेल  मिलाइये  इससे  अपनी  त्वचा  पर  20 मिनट्स  के  लिए  लगाइये  और  फिर  सादे  पानी  से  अपने  चेहरे  को  धो  लीजिये  यह  बहुत  सी  असरदार  फेस  पैक  है  आपकी  त्वचा  को  नेचुरल  तरीके  से  नमी  प्रदान  करने  के  लिए  आप  चाहे  तो  इस  फेस  पैक  को  वीक  में   2 बार  लगा  सकते  है ।

 

सिरका

अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है और उसमें जलन भी होती है, तो ऐसे में 2 चम्मच सिरके को एक मग पानी में मिलाएं और नहाने के बाद जहां-जहां रूखी त्वचा हो वहां लगाइए, इससे जल्द ही फायदा होगा।

 

गाजर ,अवोकेडो , शहद  और  एग 

गाजर  को  उबाल  ले , फिर  इसे  मिक्सी  मई  पीस  ले । अब   इस  में  शहद , अंडा  और  पीसे  हुए  अवोकेडो  को  मिलाइये  और  अच्छे  से  पेस्ट  बना  लीजिये । अब  इस  पेस्ट  को  अपने  चेहरे  पर  लगाइये  और  15 मिनट्स  के  लिए  छोड़  दीजिये । यह  पैक  आपकी  स्किन  के  लिए  बहुत  फायदेमंद  है  क्योकि  गाजर  रूखी   त्वचा  के  लिए  किसी अमृत से  काम   नहीं  है ।

 

बादाम का तेल

बादाम का तेल और शहद बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर नाखूनों और क्यूटिकल्स में लगाकर मसाज करें। 15 मिनट बाद गीले तौलिए से पोंछ लीजिए, रूखी त्वचा में निखार आएगा। इसके अलावा रात को सोने से पहले दूध में एक चम्म्च बादाम का तेल डालकर पिएं इससे बहुत फायदा होगा।

 

अंडा    ,सूरजमुखी तेल  और  हनी 

एक  कटोरी  मई  अंडा   की  सफेदी , 2 चम्मच  शहद , एक  चम्मच  सूरजमुखी  का   तेल  को  अच्छे  मिलकर  पेस्ट  बना  लीजिये ।  फिर  इसे  अपने  चेहरे  पर  लगाइये  और  20 मिनट्स  के  लिए  छोड़  दे । फेस  मास्क  के  सुख  जाने  पर  गरम   पानी  से  अपने  चेहरे  को  धो  लीजिये ।

 

ग्लिसरीन  व गुलाब जल

ग्लिसरीन , गुलाब जल व नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 10-15 के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरा नर्म व चमकदार बनेगा।

चॉकलेट पैक

चॉकलेट एक डेलिकेसी है लेकिन यह एक मिठाई से कहीं अधिक है। त्वचा पर पिघली हुई चॉकलेट लगाने से त्वचा नर्म और कोमल बनती है और इससे एक चमक मिलती है जो आमतौर पर शुष्क त्वचा खो देती है। चॉकलेट पैक बनाने के लिए- पाँच टेबलस्पून कोको पाउडर, पाँच टेबलस्पून शहद, दो टेबलस्पून मक्के का आटा और दो टेबलस्पून मसला हुआ एवोकैडो लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। यह पैक हररोज़ शुष्क त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

1 ताजा टमाटर और पके हुए पपीते के 2-3 छोटे टुकडे मिक्सर में पीसकर तरल पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी शुष्क त्वचा और चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो डालें।

 

ध्यान रहे

चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें। सर्दियों में त्वचा के मृत कोशों को हटाने के लिए तेजी के साथ-साथ जल्दी-जल्दी स्क्रब करने से बचें, ताकि झुर्रियां न पड़ें।

 

सॉफ्ट  और  मुलायम स्किन के  लिए  फॉलो  करे  ये  स्किन  केयर  रूटीन

* यदि आपकी त्वचा रूखी है, तो चेहरा धोने के लिए माइल्ड फेसवॉश या सोप फ्री क्लींज़र का इस्तेमाल करें।

* त्वचा को रोज़ाना मॉइश्‍चराइज़ करना न भूलें।

* ऑयल बेस्ट ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

* मैट की बजाय ग्लॉसी लिपस्टिक अप्लाई करें।

* हाथ धोने के लिए मॉइश्‍चराइज़िंग युक्त हैंडवॉश का इस्तेमाल करें।

* रोज़ाना कम से कम 8-10 ग्लास पानी ज़रूर पीएं।

* ड्राई स्किन पर बढ़ती उम्र के संकेत जल्दी नज़र आते हैं इसलिए एसी (एयर कंडीशनर) के सीधे संपर्क में आने से बचें।

* हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाकर ही धूप में निकलें।

* यदि आप समय निकाल सकें तो महीने में एक बार स्पा/सलून जाकर एरोपाथेरेपी और फुल बॉडी मसाज करवाएं।

* रोज़ाना नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाना न भूलें।

* नियमित रूप से फेशियल कराएं।

* हैवी मेकअप से बचें।

* स्वस्थ, चमकदार त्वचा के लिए रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *