सुबह के समय रोज खाली पेट आधे नींबू और एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें।
इसके कम से कम एक डेढ़ घंटे बाद तक कुछ न खाएं। सुबह खाली पेट पहले सेब के एक गिलास जूस का सेवन करें और फिर इसके एक से आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी का सेवन करें। जूस को छाने नहीं।
कच्ची सब्जियों का जूस का सेवन दिन में कम से कम 2 से 3 बार करें। इससे बेहद आसानी से आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर आ जाएंगे।
रोजाना कम से कम 10 से 12 गिलास पानी का सेवन करें। यह शरीर से हानिकारक और जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है। यह शरीर और पेट की सफाई करने का सबसे अच्छा तरीका है। फाइबर वाले आहारों का सेवन ज्यादा करें।