कटहल और कटहल के बीजों में छिपा है आपकी खूबसूरती का राज

हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है और सुन्दर दिखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है| मार्किट में अवेलेबल सभी प्रकार के कॉस्मेटिक हम यूज़ करते है| और इन्ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का यूज़ करनेसे हमारी स्किन को साइड इफ़ेक्ट होते है| अगर हम किसी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का यूज़ ना करते हुए सिर्फ होम रेमेडीज का ही यूज़ करे तो इससे स्किन को किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है| और घरेलु उपायों से हमारी स्किन फेयर और अच्छी होने लगती है| इसलिए हम आपके लिए होम रेमेडी लाये है जिसके मदत से आपकी स्किन से जुडी सभी समस्या दूर हो जाएगी| तो आइये जानते है कटहल और उसके बीजो के बारे में|

1. स्कीन को निखारता है: 

कटहल के बीजो में फाइबर बहोत मात्रा में पाया जाता है| इसके सेवन से हमारी डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बने रहती है| इससे शरीर में मोजूद सारे विषाक्त पदार्थ बहार निकल जाते है, और पाचन तंत्र ठीक करते है| पेट साफ़ होने से स्किन रिलेटेड समस्या भी ख़त्म हो जाती है और स्किन फेयर होने लगती है| 

2. रिंकल्स दूर करे:

कटहल में कुछ ऐसे तत्व होते है जो रिंकल्स दूर करने में मदत करते है| इसके लिए आपको करना यह है की एक कप ठंडा दूध ले और उसमे कटहल के बीजो को डालकर भिगोकर रखे| आपको इसे एक घंटे तक भिगोये रखना है| इसके बाद आप इसका अच्छी तरह से पेस्ट बना ले और इस पेस्ट को फेस पर लगा ले १५ से २० मिनट तक इसे फेस पर लगा रहने दे और फिर फेस वॉश कर ले इससे आपकी रिंकल्स की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी|

3. बालों की ग्रोथ में मददगार: 

कटहल में विटामिन के गुण होते है जो बालो के लिए बहोत ही फायदेमंद होते है| बालो की ग्रोथ के साथ साथ यह बालो में नमी भी प्रदान करते है| 

4. आंखों की रोशनी बढ़ाए: 

कटहल के बीजो का सेवन करनेसे आखो की रोशनी बढ़ती है| इसलिए आपको इसका सेवन रोज करना होगा| 

5. एनीमिया दूर भगाए: 

अगर शरीर में आयरन की कमी होती है| तो इससे आपके शरीर में काफी कमजोरी आती है| इसी कमजोरी को दूर करने के लिए आप कटहल के बीजो का सेवन कर सकते है| इन बीजो का सेवन करना काफी अच्छा होता है, क्योकि इसके सेवन से सभी तरह की बीमारिया आपसे दूर रहती है|

त्वचा संबंधित उपाय:

1. मुहांसे:

अगर आप अपने चेहरे पर होने वाले मुंहासों से परेशान हैं तो आप कटहल के दो हिस्से कर अंदर वाले हिस्से को मुहांसों पर रगड़े। रगड़ने के बाद इसे 15 मिनट के लिए सूखने दे और फिर अपने चेहरे को ठंड़े पानी से धो लें।

2. रुखी त्वचा: 

ड्राई स्किन की प्रॉब्लम हर किसी को होती है| लेकिन ड्राई स्किन की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप कटहल का यूज़ कर सकते है| आप कटहल के रस से चेहरे की अच्छी मसाज करनी है| मसाज आपको तब तक करनी है जब तक आपका फेस सुख नहीं जाता है| सूखने के बाद १५ से २० मिनट बाद फेस को गुलाबजल की मदत से साफ़ कर ले| कटहल का रस लगानेसे आपकी ड्राई स्किन की समस्या ठीक हो जाएगी| 

3.ब्लैकहेड्स: 

ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप कटहल का इस्तेमाल कर सकते है| कटहल के बीजो को सूखा ले और सूखने के बाद उसका पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को फेस पर लगाए, और थोड़ी देर तक फेस की मसाज करे| ऐसा करनेसे ब्लैकहेड्स दूर हो जाते है| 

4. दाग-धब्बों के लिए: 

अगर आपके फेस पर पिंपल्स के दाग:धब्बे है तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए कटहल के बीजो का यूज़ कर सकते है| कटहल के बीजो को सूखा कर उसका पाउडर बना ले| उस पाउडर में एक चमच्च शहद शहद मिलाये | इस पेस्ट को दस मिनट तक फेस पर लगा रहने दे और फिर साधारण पानी से फेस वॉश कर ले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *