कच्चे प्याज के 8 फायदे जानकर आप दंग रह जाएंगे

कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। आप प्याज को खाने में सलाद के रूप में कच्चा खा सकते हैं। क्या आप कच्चा प्याज़ खाते हैं? अगर नहीं तो आज से ही कच्चा प्याज खाना शुरु कर दीजिये। क्योंकि कच्चे प्याज में सल्फर और अन्य जरूरी विटामिन्स मौजूद होते हैं। जो शरीर को कई सारी बिमारियों को दूर करता हैं। कच्चे प्याज को आप सलाद, सैंडविच और चाट आदि में डाल कर खा सकते हैं।

अगर आप यह सोच कर कच्चा प्याज नहीं खाते हैं की इसे खाने से आपके मूंह में से बदबू आने लगेगी। तो इसे खाने के बाद अपने दांतों में अच्छी तरह से ब्रश कर लेना चाहिए। आइये जानते हैं की कच्चा प्याज खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे एवं लाभ होते हैं? 

कब्ज़ दूर करे:

कच्चे प्याज में फाइबर ज्यादा पाया जाता हैं जो पेट के अन्दर चिपके खाने को बाहर निकालता हैं। इसे खाने से पेट की सफाई हो जाती हैं। इसलिए कब्ज़ से परेशान मरीजों को कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए।

ब्लीडिंग की समस्या में फायदेमंद:

अगर आपको नाक से खून बह रहा हैं तो कच्चा प्याज सूंघिए। इसके अलावा बवासीर से आराम पाने के लिए सफेद प्याज खाना अच्छा रहता हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे:

प्याज में एमिनो एसिड पाया जाता है। यह सभी तत्व ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढाते हैं।

कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता हैं:

जैसा की आपको बताया ही गया हैं की प्याज में सल्फर ज्यादा पाया जाता हैं। सल्फर पेट, कोलोन, ब्रेस्ट, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में आपकी मदद करता हैं। कच्चे प्याज को खाने से मूत्र सम्बंधित बिमारियों से छुटकारा मिलता हैं।

एनीमिया की बीमारी में फायदेमंद:

प्याज को काटने से आँखों में आँसू आने का कारण इसमें पाया जाने वाला सल्फर होता हैं। जो नाक के जरिये शरीर में प्रवेश कर जाता है। सल्फर में एक तेल पाया जाता हैं जो एनीमिया की बीमारी को ठीक करने में मदद करता हैं। जब आप प्याज को खाने में पका कर कर खाते हैं तो यह सल्फर नष्ट हो जाता हैं। इसलिए सल्फर की प्राप्ति के लिए प्याज को कच्चा खाना ही अच्छा माना जाता हैं।

दिल के लिए फायदेमंद:

कच्चा प्याज खा कर आप हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल बना सकते हैं। यह बंद खून की धमनियों को खोलने में मदद करता हैं, जिससे आपको दिल की बिमारी होने का ख़तरा काफी कम हो जाता हैं।

गले की खराश मिटाए:

सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या में प्याज का रस निकाल कर पीने से फायदा होता हैं। आप चाहे तो प्याज के रस में गुड़ या शहद भी मिला कर ले सकते हैं। यह गले की खराश को भी दूर करता हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद:

कच्चा प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन पैदा होता हैं। इसलिए कच्चा प्याज डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *