बस कुछ नुस्खे और रखे अपने दिल को सेहतमंद

बस कुछ नुस्खे और रखे अपने दिल को सेहतमंद

हृदय को स्वस्थ रखना यानि को लम्बी आयु तक जीना है। दैनिक रूटीन में थोड़ा बदलाव से हृदय को रोगमुक्त और स्वस्थ रखा जा सकता है। हृदय को स्वस्थ निरोग और सुचारू रखने के लिए रक्तचाप – कोलेस्ट्रॉल पर नियत्रंण रखना अति जरूरी है। नित्य योगा, व्यायाम, सैर करना और संतुलित आहार डाईट में शामिल करना हेल्दी हार्ट में खास सहायक है।

इसलिए आज हम आपको अपना हार्ट  हेल्दी  रखने के आसान उपाय बता रहे हैं , इन्हें अपनाइए और दिल की बीमारियों से दूर रहिये और एक हेल्दी  एंड  स्ट्रांग  हार्ट  के मालिक बनिए।

 

आज के तनावग्रस्त जीवन में हृदयरोग का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना ज़रूरी होता है थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें। प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक व्यायाम करना हृदय के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने से हार्ट -अटैक  होने का खतरा एक-तिहाई तक घट जाता है , यदि आप वाक  पर जाना , एरोबिक्स   या डांस   क्लासेज  करना फायदेमंद होगा ।

 

तनाव हृदय के स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होते हैं वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। तनाव से उबरने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है।

 

अपने वजन पर ध्यान दें : हृदय रोग और ज्‍यादातर वजन के बीच का संबंध काफी सशक्त होता है। इससे हृदयघात और उच्च रक्त चाप का खतरा ज्‍याया होता है।

 

रेड मीट, जंक फ़ूड जैसी चीजें दिल के लिए बिल्कुल सही नहीं होती। इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने की शिकायत हो सकती है जो स्ट्रोक को बढ़ावा देता है। शाकाहारी और हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करें। इसके साथ विभिन्न तरह के विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स वाली चीजें आहार में शामिल करें।

सुबह नाश्ता अवश्य करें और समय पर लंच करें।

नमक का उपयोग कम से कम करें।

ब्राउन  राइस  के बजाय वाइट  राइस  का सेवन करें

ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्जियां खाएं, जैसे- ब्रॉक्ली, पालक आदि। जितने भी रंगीन फल होते हैं वे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

म्बाकू और अल्कोहल शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। अगर आपको दिल से संबंधित जरा सी भी कोई परेशानी हो तो  इनसें दूर ही रहना अच्छा है।।

खाना बनाने के लिए जैतून तेल (Olive Oil) का प्रयोग करें।

पर्याप्त नीद लें। पर्याप्त नीद नहीं लेने पर शरीर से स्ट्रेस  होर्मोनेस  निकलते हैं, जो धमनियों को ब्लॉक  कर देते हैं और जलन पैदा करते हैं।

फिजिकली फिट और स्वस्थ रहें।

साल में 2-३  बार शरीर की जांच करवायें।

 छोटी बीमारियों विकारों को समझे और उपचार करवायें।

 

फाइबर युक्त आहार लें:

आप जितना अधिक फाइबर  खायेंगे , आपके हार्ट -अटैक  के चान्सेस  उतने ही कम होंगे।अधिक से अधिक बीन्स , और  सलाद  का प्रयोग करें ।

 

ओमेगा3 फैटी एसिड शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देता है जिस की वजह से दिल के रोग दूर रहते हैं। इसके लिए आप सालमन, टूना, सार्डीन आदि मछलियों का सेवन कर सकते हैं। अखरोट, अलसी, शिया के बीज आदि में भी ओमेगा3 फैटी एसिड भरपूर पाया जाता है।

 

ब्रेकफास्ट  में फ्रूट  जूस  लें :

ऑरेंज  जूस   में फोलिक  एसिड  होता है जो हार्ट  अटैक  के खतरे को कम करता है।

ग्रेप   जूस  में फ्लवोनोइड्स  एंड   रेस्वेराट्रोल  होता है जो आर्टरी  ब्लॉक  करने वाले क्लॉट्स  को कम करता है।

ज्यादातर जूस  आपके लिए अच्छे हैं बस ध्यान रखिये कि वो शुगर  फ्री  हों।

खाने में लहसुन का प्रयोग करें:

अध्यनो में पाया गया है कि लहसुन खाने से ब्लड  प्रेशर  कम रेह्र्ता है।

ये कोलेस्ट्रॉल  को भी कम करता है और साथ ही ब्लड  शुगर  लेवल्स  को भी कण्ट्रोल  में रखता है।

इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है

 

स्वस्थ दिल के लिए विटामिन सी युक्त खाना जैसे संतरा, नींबू और आंवला आदि को अपने डाइट चार्ट में शामिल करें। अपनी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के कारण यह साबित हो चुका है कि विटामिन सी दिल की बीमारियों को कम करने में मददगार है।

 

लाल मिर्च का प्रयोग हम अधिकतर सब्जियों को मसालेदार बनाने के लिये करते है पर क्या आप जानते है कि यह हृदय के लिये भी लाभदायक है।सेब के मुरब्बे का सेवन हृदय रोगियों को विशेषकर करना चाहिए।

 

Green Tea  का प्रयोग करें

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स  होते हैं जो आपके कोलेस्ट्रॉल  को कम करते हैं  , और ये ब्लड  प्रेशर  कण्ट्रोल  करने में भी मददगार होते हैं ।

 

अपनी डेली डाइट में एक छोटा चम्मच अलसी के बीज और एक प्रकार के तुलसी के बीज (चिया सीड्स) जरूर शामिल करें।

 

नट्सः बादाम और अखरोट दिल के लिए अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन ई होता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह ओमेगा3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *