किस तरह बनाये फ्रेंड्स

आज के टाइम मे हर कोई चाहता है की उसके भी बहुत सारे दोस्त हो, जिनके साथ वो घूम सके, मस्ती कर सके, मूवी देखने जा सके, पार्क मे खेल सके, बिना दोस्त के आज के टाइम मे कोई नही रह सकता क्युकी अकेलापन किसी को भी पसंद नही है| क्या आप लोगो को पता है की फ्रेंड्स का आपकी लाइफ कितना इम्पैक्ट पड़ता है, फ्रेंड्स के होने से आप एक अलग सी खुशी महसूस करते है| दोस्तों फ्रेंड्स बनाना मुस्किल नही है लेकिन अच्छे दोस्त बनाना थोडा मुस्किल है क्युकी अच्छे दोस्त बड़ी मुश्किल से मिलते है| नीचे हमने कुछ बेहतरीन तरीके बताए है अच्छे दोस्त बनाने के लिए|

सबके साथ टाइम स्पेंड करे:

नए दोस्त बनाने के लिए आपको लोगो के बीच रहना पड़ेगा, जितना हो सके उतना आप उनके साथ टाइम स्पेंड करे| ऐसा करने से आप जल्दी ही उन सभी के साथ घुल मिल जाओगे और दोस्त बन जाओगे| उनके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताने से आप उनको जान सकोगे| अगर आपको लगे की वो आपके टाइप के है तो आप उनसे दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाये नहीं तो आप उनसे दूर ही रहे|

अच्छे लोगो के साथ रहे:

वैसे तो दोस्त बनाना इतना मुश्किल काम नहीं है| लेकिन हर दोस्त अच्छा भी नहीं होता है| जैसे की हम सोचते है उस हिसाब से हमे दोस्त नहीं मिलते है| आज के दौर में अच्छे दोस्त मिलना बहोत ही मुश्किल है इसलिए जब भी आप किसी से दोस्ती करने के बारे में सोचते है तो पहले आप उस इंसान के बारे में पूरी जानकारी निकाले|

हमेशा साथ रहे:

जिसके साथ भी आपको दोस्ती करनी है आप उनके साथ रहे| जितना आप उनके साथ रहोगे उतना ही आप उन्हें जनोगे| हमेशा साथ रहे इसका मतलब ये नहीं की आप दिन भर उनके साथ रहे बल्कि आप दिन में एक बार तो भी उनसे मिले|

एक दूसरे को मदत करे:

जरुरत पड़ने पर काम में आना यही अच्छे दोस्त की निशानी होती है| ऐसी बहोत सी बाते होती है जो हम किसी के साथ शेयर नहीं करते है यहाँ तक की अपने घर वालो से भी नहीं| तो ऐसे वक़्त में एक दूसरे को समझना बहोत ही जरुरी होता है| और साथ ही साथ मुसीबत के समय में एक दूसरे की मदत करना भी उतना ही जरुरी होता है| 

हमेशा फ्रेंडली नेचर रखे:

जब भी आपको नया दोस्त बनाना होता है तो आपको एक बात पर ध्यान देना बहोत जरुरी है और वो बात है आपका नेचर अगर आप सबके साथ फ्रेंडली बात करते है तो हर कोई आपको पसंद करेगा और आपसे दोस्ती करेगा| लेकिन अगर आप किसी से भी फ्रेंडली बात नहीं करते है तो आपसे बात करने में कोई भी इंटरेस्ट नहीं दिखायेगा| इसलिए फ्रेंडली नेचर के साथ साथ फेस पर अच्छी स्माइल रखे जिससे आपको देखकर कोई भी अट्रॅक्ट हो सकता है|

हमेशा सबकी मदत करे:

दोस्ती क्या होती है ये तभी समझता है जब आप मुसीबत में हो और आपकी मदत करने के लिए आपका दोस्त भागा-दौडा चला आए| इसलिए आप भी सबकी मदत करने के लिए तैयार रहे| क्योकि जो मुसीबत के समय काम आता है वही अच्छा दोस्त साबित होता है|

 

अपने दोस्त को इनकरेज करे:

आज के दौर में अच्छे दोस्त मिलना बहोत ही मुश्किल होता है| क्योकि  आज के टाइम मे हर जगह मतलबी दोस्त ही होते है| ऐसे वक़्त में इनकरेज करने वाले दोस्त बहोत कम मिलते है| ऐसे दोस्त बहोत कम होते है जो आपको इनकरेज करे| 

 

सोच समझकर दोस्त बनाये:

दोस्त तो आसानीसे बन जाते है| लेकिन अच्छे दोस्त मिलना उतना ही कठिन होता है| जिसे आप अपना दोस्त बनाना चाहते है उस इंसान के बारे में आपको पूरी जानकारी होनी जरुरी है| दोस्त तो कभी भी कही पर भी बन जाते है, लेकिन अच्छे दोस्त मुश्किल से ही मिलते है| इसलिए किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए| हमेशा सोच समझकर दोस्त बनाये|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *