पतले होठों को मोटा और आकर्षक बनाये

फ्रेंड्स होंठो को महिलाओं की खूबसूरती का सबसे integral part माना जाता है| या ये भी कह सकते है की इन्हीं से महिलाओं की खूबसूरती झलकती है| होंठ हमारी खूबसूरती को निखार देने वाला सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना हमारी ब्यूटी लगभग अधूरी सी रहती है| और यदि यही होंठ अट्रैक्टिव और ब्यूटीफुल हो तो क्या कहना ! वैसे तोह गुलाबी और पतले होंठ ज़्यादा पसंद किये जाते थे लेकिन आजकल के समय में मोटे और उभरे हुए होंठो का चलन है| जो वकाई आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद करते है| इतना ही नहीं बॉलीवुड हेरोइनेस  भी मोटे और आकर्षक होंठ पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेती है| क्योंकि इस तरह के अट्रैक्टिव होंठ आपकी खूबसूरती को दुगना करने में मदद करते है| 

ऐसे तो सभी महिलाएं अपने होंठो के आकार से प्रसन्न ही रहती है लेकिन कुछ महिलाएं मोटे और उभार वाले होंठो की चाह रखती है| वैसे भी आज  के समय में बाजार में ऐसे कई सोलूशन्स अवेलेबल है जिसकी सहायता से आप अपने फेस को मन चाहा लुक प्रदान कर सकती है। जैसे कि लिप इंजेक्शन मेकअप या प्लास्टिक सर्जरी यह भले ही काफी मंहगे होते है पर इनकी हेल्प से होंठो में उभार आने के साथ इन्हें अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है,पर यहां आज हम आपको कुछ ऐसी बातों से रूबरू करा रहे है जिससे बिना कोई दर्द के आप अपने होठों को नेचुरल शेप दे सकती है। तोह आइये जाने इन खास तरीकों को जो आपके होठों को मोटा या हैवी लुक प्रदान करेंगे।

दालचीनी और दालचीनी का तेल:

दालचीनी एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिससे की आपके होंठ पतले से मोटे हो सकते है इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 2 टी स्पून वेसिलीन पेट्रोलियम जेली को लीजिये और इस में आप 1 चमच्च दालचीनी पाउडर ऐड कीजिये और फिर आप इन दोनों को अच्छे से मिक्स कीजिये और इसे किसी कंटेनर में स्टोर करके रख लीजिये, और इसे रोज़ाना अपने लिप्स पर 20 से 30 मिनट तक अप्लाई कीजिये,इसका डेली उस करने से 1 वीक में ही आपके होंठ मोटे होने लगेंगे, इसके अलावा आप दालचीनी ऑइल यूज़ कीजिये यह बाज़ार या आपके किचन में आसानी से अवेलेबल होगा | दालचीनी का सस्ता तेल होंठो कि सतह को मोटा करने में बोहत हेल्पफुल होता है। साथ ही यह तेल होंठो को पूर्ण रूप देकर उन पे से लाइन्स हटाता है। आप 2 बूँद  दालचीनी के तेल में कुछ बूंदे बी3 तरल के डाले। इस मिश्रण को अपने होंठो पे लगाए। अगर आपके होंठो में कुछ सनसनी होती है मतलब यह काम कर रहा है  जो आपके होंठो को मोटा करके उभार देगा। अगर जलन ज़्यादा होती है तो ठन्डे पानी से होंठो को धो लीजिये और बी 3 तरल की मात्रा को थोड़ा और बढ़ा ले। इसका इस्तेमाल कुछ दिनों तक करने से आपके होंठ मोटे हो जाएंगे|

होंठो पर ब्रश कीजिये:

अपने होंठो को प्लम्प बनाये रखने के लिए आप उनपर टूथ ब्रश का इस्तेमाल कर हलके हाथों से रगड़ें| अपने होंठो को मोटा करने का ये सबसे अच्छा तरीका है| जो बेनेफिशियल भी होता है| इस उपाय का इस्तेमाल करने से आपके होंठो में उभार आ जाता है| जिसके बाद आप मेकअप द्वारा उन्हें और अच्छा लुक दे सकती है|

स्क्रब कीजिये:

आप अपने चेहरे पर तोह स्क्रब ज़रूर करती होंगी, लेकिन होंठो पर स्क्रब पहली बार सुन रही होगीं। इसके लिए आप शक्कर के साथ नीबू को मिलाकर होठों पर लगाये और हल्के हाथों से रगड़ते हुए होठों के ऊपरी परत को निकाल लें इससे जमा dead skin निकल जाएगी। इससे आपके होंठ गुलाबी, मोटे और अट्रैक्टिव दिखने लगेंगे। स्‍क्रब करने से होठों पर किया गया मेकअप भी ज्‍यादा देर तक टिका रहता है।मोटे

मेंथोल ट्रिक:

इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप अपने होटों की सही देख रेख करने के लिए नियमित रूप से लगाए जाने वाले लिप बाम या लिप ग्‍लॉस को लेने बाजार पर जाती है। तो लिप बाम या लिप ग्‍लॉस आप मेंथोल वाला ही लें। यह आपके होठों को मोटा और आकर्षक लुक प्रदान करता है। इसका उपयोग करने से होटों पर किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह उन्‍हें हमेशा सुंदर और मुलायम बनाएं रखने में अहम भूमिका निभाता है । साथ ही आपके होंठ पतले से थोड़े मोटे भी होंगे|

लाल मिर्च का इस्तेमाल:

यह लाल मिर्च आपके किचन में आसानी से उपलब्ध होती है जिससे आपके होंठ को प्राकृतिक तरीके से मोटा बनाया जा सकता है। इसके लिए आप इसका तेल आपके ग्लॉस के साथ मिला के लगा सकते है जिससे आपके होंठ मोटे और सेक्सियर दिखेंगे। आप इसे पानी के साथ मिला कर पेस्ट भी बना सकते है। अगर मिश्रण मोटा हो तो पानी की मात्रा बढ़ा दे और अगर पतला हो तो मिर्च की। इसे अपने होंठो पर लगाए और अंदर तक अवशोषित होने दे। कुछ मिनट रहने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले।

परफेक्ट शेप दीजिये:

अपने होंठो को सुंदर, अट्ट्रक्टिवे और मोटा दिखाने के लिए आप उन पर लाइन ड्रा कर लें| लिपस्टिक या लिपग्लॉस का प्रयोग करने से पूर्व होंठो पर लिप लाइनर की मदद से आउटलाइन कर लीजिये| इसके बाद किसी हल्के रंग की लिपस्टिक लगायें| यदि आपके नीचे के होंठ मोटे और ऊपर के होंठ पतले है तो इन्हें समान लुक देने के लिए लिप लाइनर की मदद से होंठो को उभार दें| इससे दोनों का शेप एक जैसा हो जायेगा और उभार आने पर वे बेहद आकर्षक लगेंगे|

ब्यूटी टिप्स:

यदि आप चाहती है की अपने होंठो को मोटा और अट्रैक्टिव लुक दिया जाये तो उनपर इस तरह का मेकअप करें की वे सेक्सी दिखने लगे| इसके लिए अपने होंठो पर कंसीलर लगाते हुए ग्लॉस को होंठो के बीच में लगायें| जिससे आपके होंठ सुन्दर और अट्रैक्टिव दिखने लगेंगे| इसके अलावा यदि आप अपने पतले होंठों को मोटा दिखाना चाहती है तो, कभी भी डार्क शेड्स का इस्तेमाल न करें| हमेशा हलके शेड्स का ही इस्तेमाल करें| इसके लिए पेस्टल शेड, लिप्स को मैजिकल बनायेंगे|

कंसीलर का यूज़ कीजिये:

क्या आप भी अक्सर सेल्फी क्लिक करते समय पाउट बनाती है और वो नहीं दिखता? तो परेशान न हो, ऐसे में आप कंट्रास्ट लिपस्टिक और लाइनर लगाने के बाद, अपने होंठो पर हल्का सा कंसीलर का टच दें| इससे आपके होंठो में हैवीनेस आएगी| और वे उभरे हुए से प्रतीत होंगे|

सबसे ज़्यादा ज़रूरी है मॉश्‍चराइजर लगाएं:

अपने होठों की नमी को बनाये रखने के लिए आप हमेशा होठों को मॉइस्चरिजे करके रखें, इसके लिए किसी अच्छे मॉश्‍चराइजर को होठों पर लगाये। जिससे उनमें रूखापन काम कम होगा और वह भी फटेगें नहीं होठों की सही देखरेख करने के लिए उसमें हमेशा लिप बाम या लिपग्‍लॉस का उपयोग करें। इससे आपके होठ सुंदर और अट्रैक्टिव लगेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *