देर तक होंठो पर लिपस्टिक टीकाने के तरीके |

देर तक होंठो पर लिपस्टिक टीकाने के तरीके || How to Apply Long Lasting Lipstick

मेकअप में सबसे ज्यादा ध्यान  आकर्षित  करने वाली होती  लिपस्टिक इसलिए  ज्‍यादातर महिलाओं की प्रिय होती है। यह वास्तव में सबसे जरूरी फैशन एक्सेसरीज़ में से एक है, जिसके  बिना  ज्यादातर महिलाओं का  श्रृंगार  अधूरा   है , पर समस्‍या यह आती है कि लिपस्‍टिक होठों पर ज्‍यादा देर तक टिकी नहीं रहती। इसलिए  आज  हम  आपको  इसे  सही  तरीके से  लगाने  का  तरीका  बताने  जा  रहे  है  जिसे  लिपस्टिक  फैलेगी  नहीं  और  टिकी   रहेगी  लिपस्‍टिक का शेड स्‍किन टोन से बिल्‍कुल मैच करते हुए होना चाहिये, तभी वह आपके होठों पर भाएगी। यदि आपको होठों पर लिपस्‍टिक ज्‍यादा समय के लिये टिका कर रखना है तो उसे होठों पर लगाने से पहले प्रिटोलियम जैली लगा लें। इस तरह से वह ज्‍यादा देर तक होठों पर टिकी रहेगी। इसके अलावा हमारे पास और भी कुछ टिप्‍स हैं जिससे आपके होठों पर लिपस्‍टिक ज्‍यादा समय तक टिकी रहेगी।आइये देखते हैं क्‍या हैं वे टिप्‍स।

 

ज्यादा   देर  लिपस्टिक  होठो   पर  टिकने  के  लिए  निचे  दिए  गए  स्टेप्स  से   ही  लगाए  लिपस्टिक 

 

1। अगर  आप  चाहते  है  की  आपकी  लिपस्टिक  आपके  होठो  पे  देर  तक  टिकी   रहे  तो  सबसे  पहले  लिप्स  को  अच्छी  तरह  से  स्क्रब  करले  ताकि  लिप्स  की  डेड  स्किन  हट   जाये  ।

 

2। अपनी  लिपस्टिक  के  शेड   से  मैचिंग  कंसीलर  ले  और  लिप्स  पे  लगाए ,सही तरह का बेस लगाने के लिये आपको होठ पर हल्‍का सा पाउडर लगाना चाहिये।ऐसा करने के बाद यदि आप एक कप कॉफी भी पीती हैं तो भी आपकी लिपस्‍टिक नहीं छूटेगी।होंठो पर उंगलियों की सहायता से ट्रांसलुऐंट पाउडर लगाएं। यह होंठो पर रंग को सेट कर देगा। इससे आपकी लिपस्‍टिक ना तो हल्‍की पडेगी और ना ही वह फैलेगी।

3। लिप पेंसिल का प्रयोग करें

लिपस्‍टिक लगाने से पहले होंठ पर लिप पेंसिल/लिप  लाइनर  लगाएं। आप इसके लिये न्‍यूड लिप कलर का प्रयोग कर सकती हैं, यह सभी प्रकार की लिपस्‍टिक शेड के लिये काम करेगा । लिप पेंसिल को होंठ के बीच में नीचे की ओर लगाकर पूरे होंठ पर मिक्‍स करें। पुरे  लिप्स  पर  लिप  लाइनर  लगाने  से  लिपस्टिक  ज्यादा  देर  तक  होठो  पे  टीकी   रहती  है ।

 

4। ऊपर  दी  गयी  सारी   स्टेप्स  के  बाद  अच्छी  तरह  से लिपस्टिक  लगाए , लिपस्टिक  लगाने  के  लिए  आप  ब्रश  का  इस्तेमाल  कर  सकती  है  जिसे  लिपस्टिक  लिप्स  के  बहार  नहीं  लगेगी ।

 

5। ब्‍लॉटिंग है जरूरी

जब आप अपना पहला कोट लगा लें, तब अपने होठों को टिशू पेपर के बीच में दबा कर अत्‍यधिक लिपस्टिक निकाल दें। पहले कोट को अगर ब्‍लॉटिंग पेपर पर पोंछ लिया तो समझिये कि आपकी लिपस्टिक ज्‍यादा न तो फैलेगी और न ही मिटेगी।

 

6। लास्ट में  आप  चाहे  तो  लिप  ग्लॉस  का  इस्तेमाल  कर  सकती  है  ऐसे  आपकी  लिपस्टिक  पे  शाइनिंग  इफ़ेक्ट  मिलेगा ,और  उनके  लिप्स  अच्छे   दिखेंगे । लिप  ग्लॉस  का  एक   ही  कोट  लगाए  वो  भी  हल्का सा  क्यूकी    ऐसे  लिपस्टिक  फैलने  का  देर  होता  है । लिप ग्लॉस  लगाना  ऑप्शनल  है ।

 

लिपस्टिक को फ्रिज में रखें

यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्‍टिक ज्‍यादा देर के लिये टिकी रहे तो, लगाने के एक रात पहले उसे फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से लिपस्‍टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है।

 

सावधानी से करें लिपस्टिक का चुनाव

मोटे होठों पर डार्क कलर की लिपस्‍टिक बहुत अच्‍छी दिखती है और इससे होठ ज्‍यादा सुंदर और गुलाबी दिखाई देते हैं।अगर आपको होठों पर उभार दिखाने हैं तो उसके किनारे पतली लिप लाइनर लगा कर उसे होठों पर लिपस्‍टिक के साथ भर लें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *